सिमडेगा पत्रकार संघ ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन की स्मृति में सदर अस्पताल में किया फल वितरण

सिमडेगा पत्रकार संघ ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन की स्मृति में सदर अस्पताल में किया फल वितरण

Share
Link copied

शंभू कुमार सिंह

सिमडेगा : झारखंड के दिशोम गुरु शिबू सोरेन की स्मृति में सिमडेगा पत्रकार संघ ने रविवार को सदर अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों के बीच फल वितरण किया। गरीब, वंचित और शोषित वर्ग के उत्थान के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले गुरुजी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए संघ ने उनके सेवा भाव को आत्मसात किया।

सिमडेगा पत्रकार संघ के अध्यक्ष आशीष शास्त्री ने कहा, “गुरुजी न केवल झारखंड बल्कि पूरे देश के गरीब, वंचित और शोषित लोगों की आवाज थे। उनके विचार आज भी हमें प्रेरणा देते हैं।” इस अवसर पर संघ ने गुरुजी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं। संघ ने सीएम से गुरुजी के आदर्शों को अपनाकर राज्य की जनता की सेवा करने की कामना की।

कार्यक्रम में संघ के सदस्य अफजल इमाम, वाचस्पति मिश्र, दीपक रिंकू, शंभू सिंह, विकास साहू, कुश बड़ाईक, अमन मिश्रा, बलभद्र बड़ाईक, सत्यम केशरी और अरुण राम सहित अन्य मौजूद रहे।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow