सिमडेगा एसपी डॉ तबरेज पर कार्रवाई का निर्देश !

सिमडेगा एसपी डॉ तबरेज पर कार्रवाई का निर्देश !

Share
Link copied

डीजीपी नीरज सिन्हा ने सीआइडी एडीजी प्रशांत सिंह की रिपोर्ट पर गुरुवार को सिमडेगा एसपी डॉ शब्स तबरेज पर कार्रवाई का निर्देश दिया है. सिमडेगा एसपी और बांसजोर ओपी के तत्कालीन ओपी प्रभारी आशीष के बीच बातचीत से संबंधित ऑडियो वायरल होने के बाद डीजीपी ने मामले में सीअढडडी एडीजी से रिपेर्ट मांगी थी. इसके बाद ऑडियो और केस से जुड़े अन्य बिंदुओं पर समीक्षा कर सीआइडी एडीजी ने रिपोर्ट तैयार कर बुधवार को डीजीपी के पास भेजी थी. जांच में सीआइडी एडीजी ने पूरे मामले में पाया था कि पूरे प्रकरण में सिमडेगा एसपी का आचरण और उमकी भूमिका संदिग्ध है. क्योंकि वह जिस तरह से केस में कारवाई के लिए निर्देश दे रे हैं, वह गलत है.

इन्हे भी पढ़े :- अंतर्राष्ट्रीय फूड चेन मो मो मिया का रांची में खुला रेस्टोरेंट मुख्य अतिथि बालमुकुंद सहाय और विशिष्ट अतिथि डॉ. प्रणव कुमार बब्बू ने किया उद्घाटन

रायपुर से जेकरत की चोरी कसलेवालों के सिमडेगा के बांसजोर ओपी क्षेत्र से पकड़े जाने और उनके पास से बरामद जेवरात को गायब करन में फंसे पुलिसकर्मियों के मामले की जांच सैअइडी कर रही है. इस केस में पूर्व मं जांच कर रांची रेंज के तत्कालीन आइजी पंकज ने रिपोर्ट तैयार की थी. जिसमें उन्होने पूरी घटना में पुलिस के स्तर से हुई लापरवाही को उजागर किया था. इसके बाद पुलिस मुख्यालय के स्तर से सिमडेगा एसपी को शोकॉज किया गया था. लेकिन पूरे प्रकरण में बांसजेर ओपी प्रभारी आशीष कुमार के जेल जाने के बाद कुछ दिल पूर्व उसके भाई, जो बिहार पुलिस में सब्हस्पेक्टर के पद पर हैं, द्वारा आशीष कुमार और सिमडेगा एसपी के बीच की ऑडियो रिकॉडिंग सीआइडी को सौंपी थी. जिसके बाद यह सवाल उठने लगा था कि एसपी के स्तर से कैसे केस में कारवाई को लेकर गलत निर्देश दिया जा रहा है. इस पूरे मामले को डीजीपी ने गंभीरता सेलिया था.

इन्हे भी पढ़े :- झारखंड कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन का आयोजन।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow