प्लाज्मा दान करनेवाले जवानों को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर किया गया सम्मानित.

प्लाज्मा दान करनेवाले जवानों को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर किया गया सम्मानित.

Share
Link copied

Team Drishti.

रांची : आज प्लाज्मा दान करनेवाले कोबरा बटालियन के दो जवानों को उपायुक्त रांची छवि रंजन ने सम्मानित किया। कोबरा बटालियन के जवान शाहरुख और प्रद्युम्न सिंह को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कोरोना को मात देने के बाद दोनों जवानों ने प्लाज्मा दान किया है। इस दौरान उपायुक्त ने एक बार फिर से अपील करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण से ठीक हो चुके लोग अमूल्य मानव जीवन की रक्षा के लिए प्लाज्मा दान हेतु आगे आयें।

उन्होंने कहा कि कोरोना को मात देने के बाद प्लाज्मा दान को आगे आने वाले लोग समाज में दूसरों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। कोबरा जवान शाहरुख और प्रद्युम्न सिंह ने भी कोरोना से ठीक हो चुके लोगों से प्लाज्मा दान की अपील की।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow