मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम आयोजित.

Author drishtinow | Edited by drishtinow
Updated: Sat, 05 Dec 2020 03:31 PM (IST)

हजारीबाग, कुंदन लाल.

हजारीबाग : हजारीबाग जिले के डीसी आदित्य कुमार आनन्द के निर्देशानुसार मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2021 के लिए 16 नवम्बर 2020 से 15 दिसम्बर 2020 तक जिले के विभिन्न प्रखण्डों में आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत 18 वर्ष या उससे अधिक उम्र के मतदाताओं का मतदाता सूची में नाम जोड़ने का कार्य बीएलओ के माध्यम से किया जा रहा है । इसके लिए आगामी 5 एवं 6 दिसम्बर को प्रत्येक मतदान केंद्र पर विशेष कैम्प का आयोजन भी किया गया है।

जहाँ मतदाता सूची में मतदाता अपना नाम देख सकते हैं और यदि किसी का नाम उस मतदाता सूची में नहीं है तो उसमें दर्ज करा सकते हैं। साथ ही वैसे नागरिक जिसकी उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक हो चुका है। वे भी प्रपत्र 6 बीएलओ से प्राप्त कर उसे भरकर जमा कर सकते हैं। इस अभियान में शत प्रतिशत लोगों को जोड़ने के लिए जिला मुख्यालय से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विभिन्न प्रखण्डों में आयोजित किया जा रहा है। हजारीबाग जिले के डीसी श्री आनन्द की तरफ से सभी लोगों को मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के अभियान में शामिल होने की अपील की।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow