सरायकेला-खरसावां में पुलिस का विशेष अभियान: 11 वांछित अपराधी गिरफ्तार, निगरानी अधीन अपराधियों का सत्यापन

Share
Link copied

सरायकेला-खरसावां में पुलिस का विशेष अभियान: 11 वांछित अपराधी गिरफ्तार, निगरानी अधीन अपराधियों का सत्यापन

सरायकेला-खरसावां: जिले में अपराध नियंत्रण और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में बीती रात एक विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य विभिन्न कांडों में वांछित अपराधियों और वारंटियों की गिरफ्तारी के साथ-साथ आरोपपत्रित अपराधियों का भौतिक सत्यापन करना था। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सरायकेला और सभी थाना प्रभारियों/अंचल निरीक्षकों के नेतृत्व में गठित छापामारी दलों ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई की।

सरायकेला-खरसावां में पुलिस का विशेष अभियान: 11 वांछित अपराधी गिरफ्तार, निगरानी अधीन अपराधियों का सत्यापन

इस अभियान में कुल 11 वांछित अपराधियों/वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। इसके अतिरिक्त, अपराध नियंत्रण और रोकथाम के लिए आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, हत्या, उत्पाद अधिनियम, संपत्तिमूलक कांड और नक्सल कांड जैसे मामलों में आरोपपत्रित अपराधियों का सत्यापन किया गया।

सरायकेला-खरसावां में पुलिस का विशेष अभियान: 11 वांछित अपराधी गिरफ्तार, निगरानी अधीन अपराधियों का सत्यापन

गिरफ्तार अभियुक्तों/वारंटियों के नाम नुरूल इस्लाम, शाबीर हुसैनहरिपद ज्योतिषि, अधीर कुमार प्रधान, टुना सोरेन उर्फ अम्पाई सोरेन, गोपाल सरकार, मोटु हाजाम उर्फ मनबोध हाजाम, निरंजन दास, नारायण सरदार, भूषण मुर्मू उर्फ टाकला, विष्णु महतो शामिल हैं।

सरायकेला-खरसावां में पुलिस का विशेष अभियान: 11 वांछित अपराधी गिरफ्तार, निगरानी अधीन अपराधियों का सत्यापन

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस तरह के विशेष अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे ताकि जिले में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके। यह कार्रवाई स्थानीय निवासियों में सुरक्षा की भावना को और मजबूत करने में सहायक होगी।

सरायकेला-खरसावां में पुलिस का विशेष अभियान: 11 वांछित अपराधी गिरफ्तार, निगरानी अधीन अपराधियों का सत्यापन

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow