25-26 नवंबर को झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र, ज्वलंत मुद्दों पर होगी चर्चा : हेमंत सोरेन
बोकारो पहुंचे मुख्यमंत्री ने कहा- विधानसभा लोकतंत्र का मंदिर, राज्य की सवा तीन करोड़ जनता को जानने का अधिकार
बोकारो: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि राज्य के महत्वपूर्ण और ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा के लिए 25 और 26 नवंबर को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है। इस सत्र के माध्यम से राज्य से जुड़े अहम विषयों पर सदन में चर्चा की जाएगी, ताकि जनता के सामने वस्तुस्थिति रखी जा सके। गुरुवार को बोकारो पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची लौटने के दौरान बोकारो हवाई अड्डे पर मीडिया से बातचीत में यह बात कही। उन्होंने कहा कि जिस तरह लोकसभा और राज्यसभा लोकतंत्र के महत्वपूर्ण स्तंभ हैं, उसी तरह विधानसभा भी लोकतंत्र का मंदिर है। यहां राज्य की सवा तीन करोड़ जनता के हितों को ध्यान में रखकर नीतियां बनाई जाती हैं और महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में कई ऐसे मुद्दे हैं, जो वर्तमान में बेहद महत्वपूर्ण और ज्वलंत हैं। इन विषयों पर सदन में चर्चा जरूरी है। राज्य की जनता को यह जानने का पूरा अधिकार है कि देश और राज्य में क्या हो रहा है तथा सरकार किन मुद्दों पर क्या कदम उठा रही है। इसी उद्देश्य से विधानसभा का विशेष सत्र आहूत किया गया है।
निजी कार्यक्रम में शामिल होने बोकारो पहुंचे थे मुख्यमंत्री
इससे पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन चार्टर्ड विमान से बोकारो पहुंचे। बोकारो हवाई अड्डे पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर हवाई अड्डे पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। इस दौरान बोकारो के उपायुक्त (DC), पुलिस अधीक्षक (SP) सहित जिले के कई वरीय अधिकारी मौजूद रहे। जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री बोकारो के सेक्टर-3 में आयोजित एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। यहां उनके एक मित्र की माता के निधन के बाद आयोजित श्राद्धकर्म कार्यक्रम में उन्होंने शिरकत की। मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि बोकारो से उनका पुराना जुड़ाव रहा है। सामाजिक जीवन में कुछ ऐसे दायित्व भी होते हैं, जिनका निर्वहन करना जरूरी है। इसी सिलसिले में वह बोकारो पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने विधानसभा के विशेष सत्र को लेकर भी अपनी बात रखी।

Cyclone Akvan Alert: झारखंड में 20 नवंबर को भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी, तपस्विनी एक्सप्रेस का समय बदला
रांची: बंगाल की खाड़ी में सक्रिय गंभीर चक्रवाती तूफान ‘अकवन’ (Severe Cyclonic Storm Akvan) का असर झारखंड के मौसम पर भी दिखने…

108 एंबुलेंस कर्मचारियों की हड़ताल पर सरकार सख्त, संचालन एजेंसी का अनुबंध रद्द करने की तैयारी !
रांची: झारखंड में 108 एंबुलेंस सेवा के कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल (Indefinite Strike) ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। बार-बार…

धालभूमगढ़ में फाइनेंस कंपनी के एजेंट से 80 हजार की लूट का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
लूट में इस्तेमाल बाइक, मोबाइल, टैबलेट और चाकू बरामद, 68,120 रुपये नकद भी मिले जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले के धालभूमगढ़ में भारत…



















