गुमला में 18 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, तस्करी में इस्तेमाल कार जब्त

निर्मल सिंह
गुमला: गुमला पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 18 किलो गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गांजा की तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक कार भी जब्त की है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के सपनावत गांव निवासी पृथ्वी राणा के रूप में हुई है। इस दौरान उसका एक सहयोगी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है।
पुलिस के अनुसार, मंगलवार शाम करीब 6:40 बजे गुप्त सूचना मिली थी कि गुमला थाना क्षेत्र के टोटो इलाके में मादक पदार्थों की तस्करी और खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर वरीय अधिकारियों के निर्देश पर छापेमारी दल का गठन किया गया। अंचलाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों की मौजूदगी में पुलिस टीम ने खरका नदी पुल के पास रात करीब 7:45 बजे वाहन जांच शुरू की।
इसी दौरान एक सफेद रंग की कार को रोककर तलाशी ली गई। कार की डिक्की में रखे सफेद बोरे से भूरे टेप में पैक गांजा के 1-1 किलो के कुल 18 पैकेट बरामद किए गए। इसके बाद पुलिस ने कार सवार पृथ्वी राणा को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में गिरफ्तार तस्कर ने अपने एक सहयोगी के मौके से फरार होने की जानकारी दी। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। मामले में गुमला थाना कांड संख्या 444/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के अनुसार प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

25-26 नवंबर को झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र, ज्वलंत मुद्दों पर होगी चर्चा : हेमंत सोरेन
बोकारो पहुंचे मुख्यमंत्री ने कहा- विधानसभा लोकतंत्र का मंदिर, राज्य की सवा तीन करोड़ जनता को जानने का अधिकार बोकारो: झारखंड के…

Cyclone Akvan Alert: झारखंड में 20 नवंबर को भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी, तपस्विनी एक्सप्रेस का समय बदला
रांची: बंगाल की खाड़ी में सक्रिय गंभीर चक्रवाती तूफान ‘अकवन’ (Severe Cyclonic Storm Akvan) का असर झारखंड के मौसम पर भी दिखने…


















