108 एंबुलेंस कर्मचारियों की हड़ताल पर सरकार सख्त, संचालन एजेंसी का अनुबंध रद्द करने की तैयारी !
रांची: झारखंड में 108 एंबुलेंस सेवा के कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल (Indefinite Strike) ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। बार-बार हड़ताल के कारण आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं (Emergency Health Services) प्रभावित होने से राज्य सरकार अब सख्त कार्रवाई के मूड में है। स्वास्थ्य विभाग एंबुलेंस सेवा का संचालन कर रही मौजूदा निजी एजेंसी के अनुबंध (Contract) को रद्द करने के विकल्प पर गंभीरता से विचार कर रहा है। विभाग का मानना है कि 108 एंबुलेंस सेवा में लगातार आ रही बाधाओं का सीधा असर मरीजों और उनके परिजनों पर पड़ रहा है। आपात स्थिति में समय पर एंबुलेंस नहीं मिलने से लोगों की मुश्किलें बढ़ रही हैं। ऐसे में सरकार अब इस व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए ठोस कदम उठाने की तैयारी में है।
स्वास्थ्य मंत्री ने बुलाई उच्चस्तरीय बैठक
इस पूरे मामले को लेकर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने नेपाल हाउस स्थित अपने कार्यालय में उच्चस्तरीय आपात बैठक बुलाई है। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह सहित विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। बैठक में कर्मचारियों की हड़ताल, राज्य में एंबुलेंस संचालन की मौजूदा स्थिति और आपातकालीन सेवाओं को बिना बाधा जारी रखने के वैकल्पिक इंतजामों पर चर्चा होगी। इसके अलावा मौजूदा संचालन एजेंसी की जवाबदेही तय करने और उसके खिलाफ कार्रवाई के विकल्पों पर भी विचार किया जाएगा।
नई एजेंसी को मिल सकती है जिम्मेदारी
स्वास्थ्य विभाग अब 108 एंबुलेंस सेवा के संचालन के लिए नई एजेंसी की संभावनाएं भी तलाश रहा है। यदि मौजूदा कंपनी का अनुबंध समाप्त करने का निर्णय लिया जाता है, तो नई एजेंसी के माध्यम से सेवा संचालित करने की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है।
बैठक के फैसले पर टिकी निगाहें
लगातार हड़ताल और आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं में व्यवधान को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग इस बार निर्णायक कदम उठाने की तैयारी में है। माना जा रहा है कि उच्चस्तरीय बैठक में मौजूदा एजेंसी के भविष्य और एंबुलेंस सेवा को सुचारू रखने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया जा सकता है।
फिलहाल सबसे बड़ी चुनौती यह है कि कर्मचारियों की हड़ताल के बीच मरीजों को 108 एंबुलेंस की सुविधा कैसे उपलब्ध कराई जाए। बैठक के बाद सरकार की अगली कार्रवाई से इस मामले की दिशा स्पष्ट होगी।

धनबाद में भीषण सड़क हादसा: बाइक को टक्कर मार दूर तक घसीटती रही स्कॉर्पियो, दोनों वाहनों में लगी आग; तीन युवक घायल
धनबाद: जिले के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र स्थित निरंकारी चौक के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई।…

धालभूमगढ़ में फाइनेंस कंपनी के एजेंट से 80 हजार की लूट का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
लूट में इस्तेमाल बाइक, मोबाइल, टैबलेट और चाकू बरामद, 68,120 रुपये नकद भी मिले जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले के धालभूमगढ़ में भारत…
हजारीबाग के जोराकाठ जंगल में हाथी की मौत, वन विभाग में मचा हड़कंप; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज
बड़कागांव (हजारीबाग): झारखंड के हजारीबाग जिले के बड़कागांव वन क्षेत्र में एक हाथी की मौत का मामला सामने आया है। जोराकाठ गांव…




















