supreme court

सुप्रीम कोर्ट (supreme court)में मुख्यमंत्री को कोई राहत नहीं

Share
Link copied

देश के सर्वोच्च न्यायालय(supreme court) में आज यानी शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जुड़े शेल  कंपनी मामले में दायर एसएलपी पर सुनवाई करते हुए कोर्ट से फिलहाल मुख्यमंत्री को कोई राहत नहीं मिली है सुप्रीम कोर्ट में दायर एसएलपी याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई हुई. अदालत मामले को फिर जूनियर बेंच में ट्रांसफर कर दिया. अब इस मामले की सुनवाई गरमी की छुट्टी के बाद होगी. आज की सुनवाई जस्टिस हिमा कोहली और जस्टिस जेके माहेश्वरी की बेंच में हुई. छुट्टी के बाद जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ व बेला एम त्रिवेदी की बेंच में होगी सुनवाई. मालूम हो कि सुप्रीम कोर्ट में 20 जुलाई तक गरमी की छुट्टी है. कोर्ट में आज सुनवाई करते हुए दोनों पार्टियों का पक्ष जाना उसके बाद मामले को जूनियर बेंच को ट्रांसफर कर दिया अब मामले की अगली सुनवाई 11 जुलाई को होगी

जबकि रांची हाई कोर्ट में हुए सुनवाई में 23 जून को सुनवाई होगी । आज  सुनवाई के दौरान कोर्ट ने सुनवाई की अगली तिथि 23 जून तय की है ।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow