28 नवंबर को होगा राजधानी रांची में शपथ ग्रहण समारोह रांची डीसी ने की समीक्षा।

28 नवंबर को होगा राजधानी रांची में शपथ ग्रहण समारोह रांची डीसी ने की समीक्षा।

Share
Link copied

मुख्यमंत्री एवं मंत्रिपरिषद के सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों को लेकर बैठक

उपायुक्त रांची, वरुण रंजन की अध्यक्षता में बैठक।

Swearing in ceremony in Ranchi on 28 November 2024
Swearing in ceremony in Ranchi on 28 November 2024

शपथ अनुष्ठान कार्यकम को लेकर विस्तृत चर्चा।

 

 मुख्यमंत्री एवं मंत्रिपरिषद के सदस्यों के होने वालें शपथ ग्रहण समारोह, स्थल मोरहाबादी में हो रही तैयारियों का जायजा लिया गया।

मोराबादी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह स्थल का जायजा लिया उपायुक्त ने……

उपायुक्त रांची, वरुण रंजन द्वारा आज दिनांक- 25 नवंबर 2024 को मोरहाबादी स्थित गोपनीय कार्यालय में दिनांक-28.11.2024 को मुख्यमंत्री एवं मंत्रिपरिषद के सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों हेतु बैठक आयोजित की गई……

जिला प्रशासन के सभी आला अधिकारी बैठक में शामिल

बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक रांची, चंदन कुमार सिन्हा, उप विकास आयुक्त रांची, दिनेश कुमार यादव, अनुमंडल पदाधिकारी सदर रांची, उत्कर्ष कुमार, अपर समाहर्ता रांची, रामनारायण सिंह, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) रांची, राजेश्वर नाथ आलोक, जिला नजारत उप समाहर्ता रांची, डॉ. सुदेश कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी रांची, अखिलेश कुमार, जिला जन संपर्क पदाधिकारी रांची, उर्वशी पांडेय उपस्थित

*शपथ अनुष्ठान कार्यकम को लेकर विस्तृत चर्चा*

दिनांक 28 नवंबर 2024 को मोरहाबादी मैदान, रांची में झारखण्ड राज्य मुख्यमंत्री एवं मंत्रिपरिषद के सदस्यों के पद शपथ अनुष्ठान कार्यकम आयोजित है। उपरोक्त अवसर पर कार्यक्रम स्थलों पर पूरे झारखण्ड के दूरदराज क्षेत्रों से काफी भारी संख्या में लोगों के भाग लेने की संभावना है। कार्यक्रम में अतिथिगण/विशिष्ट व्यक्तियों के अलावा वरीय प्रशासनिक पदाधिकारियों के उपस्थित होने की संभावना है। जिसको लेकर उपायुक्त रांची, वरुण रंजन द्वारा समारोह स्थल पर विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था हेतु सम्बंधित पदाधिकारियों से विस्तृत चर्चा की गई। जिसको लेकर सभी सम्बंधित अधिकारियों को प्रतिनियुक्त कराने को लेकर सम्बंधित पदाधिकारी को निर्देश दिए गए……

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow