youth-arrested-bagbera-police-raids-cartridges

बागबेड़ा में पुलिस की दबिश, कट्टा-कारतूस और 1.428 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

Share
Link copied
youth-arrested-bagbera-police-raids-cartridges
youth-arrested-bagbera-police-raids-cartridges

जमशेदपुर: बागबेड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशीले पदार्थों की खरीद-बिक्री और अवैध हथियार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, 1.428 किलो गांजा और 10,435 रुपये नकद बरामद किए हैं। मौके से गांजा पैकिंग में इस्तेमाल होने वाली इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन, माचिस, दो मोमबत्तियां और 62 प्लास्टिक पाउच भी जब्त किए गए।

Advertisment
Advertisment

एसएसपी एहतेशाम वकारिव ने बुधवार को प्रेस वार्ता में बताया कि 29 सितंबर की रात करीब 12:30 बजे सूचना मिली थी कि बागबेड़ा के लक्ष्मी मेडिकल और रनिंग रूम के पास गुप्तेश्वर गिरी उर्फ लेदा गांजा की खरीद-बिक्री कर रहा है। सूचना में उसके पास हथियार होने की भी जानकारी मिली थी। इसके बाद पुलिस अधीक्षक नगर ललित मीणा के निर्देश पर डीएसपी विधि व्यवस्था सुमित कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

Advertisment
Advertisment

पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और गुप्तेश्वर गिरी उर्फ लेदा को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से देसी कट्टा, जिंदा कारतूस, गांजा, नकदी और पैकिंग से जुड़ी सामग्री बरामद हुई।

Advertisment
Advertisment

गिरफ्तार आरोपी की पहचान 28 वर्षीय गुप्तेश्वर गिरी उर्फ लेदा के रूप में हुई है। वह बागबेड़ा के संजयनगर, रेलवे ट्रैफिक कॉलोनी स्थित नाला के पास का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ परसुडीह, बागबेड़ा, टेल्को और बर्मामाइंस थानों में आर्म्स एक्ट, हत्या के प्रयास, मारपीट और धमकी समेत विभिन्न धाराओं में मामले दर्ज हैं।

Advertisment
Advertisment

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी को हथियार और गांजा कहां से मिलता था। संभावित सप्लायरों की पहचान के लिए छापेमारी की जा रही है।

RKDF
advertisement

छापेमारी टीम में डीएसपी विधि व्यवस्था सुमित कुमार, बागबेड़ा थाना प्रभारी उमेश ठाकुर, पुलिस अवर निरीक्षक अरुण कुमार व जेवियर होरो, सहायक अवर निरीक्षक संतोष कुमार समेत बागबेड़ा थाना के टाइगर मोबाइल और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

ABOUT THE AUTHOR
अश्वनी पाठक

अश्वनी पाठक

रिपोर्टर

अश्वनी पाठक जमशेदपुर निवासी हैं और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने न्यूज मीडिया किरण के माध्यम से पत्रकारिता की शुरुआत की। वाणिज्य में ऑनर्स (बी.कॉम) की शिक्षा पूरी करने के बाद वर्तमान में एलएलबी की पढ़ाई कर रहे हैं। पत्रकारिता के साथ-साथ वे कानून की शिक्षा भी प्राप्त कर रहे हैं।