मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अनुसेवक अंगद महतो को दी भावभीनी विदाई

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में पदस्थापित अनुसेवक अंगद महतो के सेवानिवृत्त होने पर उन्हें भावभीनी विदाई दी। मुख्यमंत्री ने उनके उज्ज्वल भविष्य और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अंगद महतो को शॉल ओढ़ाकर, स्मृति चिह्न और उपहार भेंट कर सम्मानित किया। विदाई के दौरान अंगद महतो ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के सरल और संवेदनशील व्यवहार के कारण सेवाकाल के दौरान उन्हें हमेशा आत्मीय और सहज माहौल मिला, जिसे वे जीवनभर याद रखेंगे।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने अंगद महतो को सेवानिवृत्ति पर बधाई देते हुए उनके सुखद एवं स्वस्थ भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

धनबाद में पुलिसकर्मी का व्यक्ति को लात मारते वीडियो वायरल, सरायढेला थाना की पेट्रोलिंग वैन होने का दावा
धनबाद। जिले में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक पुलिसकर्मी एक व्यक्ति को पुलिस वाहन…

बागबेड़ा में पुलिस की दबिश, कट्टा-कारतूस और 1.428 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार
जमशेदपुर: बागबेड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशीले पदार्थों की खरीद-बिक्री और अवैध हथियार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को…
















