Tajna River bridge double murder case solved; 6 accused, including a woman, arrested; love affair and enmity cited as motives.

तजना नदी पुल डबल मर्डर केस का खुलासा, महिला समेत 6 आरोपी गिरफ्तार; प्रेम प्रसंग और रंजिश बनी हत्या की वजह

Tajna River bridge double murder case solved; 6 accused, including a woman, arrested; love affair and enmity cited as motives.
Tajna River bridge double murder case solved; 6 accused, including a woman, arrested; love affair and enmity cited as motives.

खूंटी: खूंटी जिले के घाघरा स्थित तजना नदी पुल के पास मिले युवक और महिला के चर्चित दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। मामले में एक महिला समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि प्रेम प्रसंग और आपसी रंजिश के कारण इस वारदात को अंजाम दिया गया था।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

खूंटी के पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 10 जुलाई को खूंटी थाना क्षेत्र के तजना नदी पुल के समीप एक युवक और एक महिला का शव बरामद हुआ था। मामले की गंभीरता को देखते हुए खूंटी थाना में कांड संख्या 96/26 दर्ज कर विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया था।

जांच के दौरान पुलिस ने सबसे पहले कुन्दन प्रमाणिक उर्फ संजीत को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसके बाद मिले सुरागों के आधार पर जितेन्द्र सिंह उर्फ जायरा, रितेश चीक बड़ाईक, मदन ठाकुर उर्फ मदन प्रमाणिक, सती देवी तथा विजय रंजन शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया।

RKDF
Adv

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में चार आरोपी गुमला जिले के करंज थाना क्षेत्र के डूड़िया गांव के निवासी हैं, जबकि दो आरोपी रांची जिले के बुण्डू थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त एक स्कॉर्पियो वाहन, लोहे का रॉड, चार मोबाइल फोन, मृतकों के जलाए गए कपड़े, मृतक की बाइक, चप्पल तथा मृतका का सैंडल बरामद किया है।

एसपी ने बताया कि मामले के खुलासे के लिए एसडीपीओ मंगल सिंह जामुदा के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने तकनीकी साक्ष्यों और लगातार छापेमारी के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई। टीम में खूंटी थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह, आदित्य कुमार, कुंदन कुमार, अमरजीत सिंकू, सुधीर कुमार यादव, निशा कुमारी, तकनीकी शाखा एवं सशस्त्र बल खूंटी के जवान शामिल थे।

पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है और सभी आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत कोर्ट में प्रस्तुत किया जाएगा।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now