झारखंड में 2 से 3 डिग्री और गिरेगा तापमान, बढ़ेगी ठंड.

Share
Link copied

Team Drishti.

राँची : झारखंड में मौसम करवट ले रही है ठंड लोगों को ठिठुरने भी लगी है। बीते 24 घंटों में झारखंड के कुछ स्थानों में हल्के दर्जे की बारिश रिकॉर्ड की गई है और राज्य के अधिकतर जिलों में बादल छाए हुए थे। साथ ही सबसे अधिकतम तापमान राज्य के जमशेदपुर में 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड की गई और सबसे न्यूनतम तापमान चाईबासा में 12.6 डिग्री रिकॉर्ड की गई है वहीं राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 21 डिग्री तक रिकॉर्ड की गई है।

झारखंड में 2 से 3 डिग्री और गिरेगा तापमान, बढ़ेगी ठंड.

रांची मौसम वैज्ञानिक के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने अगले 5 दिनों के मौसम पूर्वानुमान बताते हुए कहा है कि झारखंड में अगले 5 दिन मौसम शुष्क रहेगा और ठंडी हवाएं चलने की भी संभावना है वहीं अगले 48 घंटों में झारखंड में तापमान 2 से 3 डिग्री की गिरावट देखी जा सकती है जिससे सुबह और शाम में ठंड में बढ़ोतरी होगी।

झारखंड में 2 से 3 डिग्री और गिरेगा तापमान, बढ़ेगी ठंड.

वही रांची मौसम विज्ञान केंद्र ने 28 नवंबर को हिंद महासागर से सटे दक्षिणी अंडमान सागर में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना जताई है जो अगले 48 घंटे में डिप्रेशन में तब्दील हो जाएगा और 2 दिसंबर को तमिलनाडु के तट में टकराने की संभावना जताई गई है। जिसका असर आने वाले समय में झारखंड में भी देखने को मिल सकती है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow