युवती की निर्मम हत्या मामले का उद्भेदन, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

युवती की निर्मम हत्या मामले का उद्भेदन, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

युवती की निर्मम हत्या मामले का उद्भेदन, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची के सदर थाना क्षेत्र के PHED पहाड़, फुचका टोली में 29 सितंबर को मिले एक अज्ञात युवती के शव के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में पता चला है कि युवती की हत्या 80 हजार रुपये के बकाये को लेकर की गई थी।

युवती की निर्मम हत्या मामले का उद्भेदन, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि मृतक युवती की पहचान तनुश्री के रूप में हुई है, जो ओरमांझी थाना क्षेत्र के श्रवण नायक की पुत्री थी। मामले की जांच के लिए एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर एक विशेष टीम गठित की गई थी। इस टीम ने तकनीकी शाखा और फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) के सहयोग से हत्याकांड का खुलासा किया।

युवती की निर्मम हत्या मामले का उद्भेदन, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी जयपाल सिंह पर तनुश्री का 80 हजार रुपये बकाया था, जिसे वह लौटाना नहीं चाहता था। तनुश्री द्वारा पैसे के लिए दबाव बनाने पर जयपाल ने उसे PHED पहाड़ पर बुलाया। वहां जयपाल और उसके साथियों ने तनुश्री के मोबाइल से फोन पे के जरिए 50 हजार रुपये और हड़प लिए। इसके बाद उन्होंने उसकी निर्मम हत्या कर दी।

युवती की निर्मम हत्या मामले का उद्भेदन, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने मुख्य आरोपी जयपाल सिंह, जो लोहरदगा का निवासी है, और उसके दो पुत्रों धीरज कुमार सिंह और करण कुमार सिंह को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों ने हत्याकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और अन्य संभावित साक्ष्यों की तलाश में जुटी है।

युवती की निर्मम हत्या मामले का उद्भेदन, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

युवती की निर्मम हत्या मामले का उद्भेदन, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now