राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को पुत्र के विवाह उपरांत आशीर्वाद समारोह के लिए आमंत्रित किया

राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को पुत्र के विवाह उपरांत आशीर्वाद समारोह के लिए आमंत्रित किया

Share
Link copied

रांची : झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर माननीय मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने अपने पुत्र के विवाह उपरांत आयोजित “आशीर्वाद समारोह” में मुख्यमंत्री को सपरिवार सादर आमंत्रित किया।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राज्यपाल का आत्मीय स्वागत किया तथा आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार कर लिया। साथ ही, उन्होंने राज्यपाल को पुत्र के विवाह पर अपनी ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow