परीक्षाओं में गड़बड़ी पर नेता प्रतिपक्ष का हमला, कहा—“जेपीएससी बन गया है लूट का अड्डा”

परीक्षाओं में गड़बड़ी पर नेता प्रतिपक्ष का हमला, कहा—“जेपीएससी बन गया है लूट का अड्डा”

परीक्षाओं में गड़बड़ी पर नेता प्रतिपक्ष का हमला, कहा—“जेपीएससी बन गया है लूट का अड्डा”

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची : झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रही अनियमितताओं को लेकर नेता प्रतिपक्ष Babulal Marandi ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने मुख्यमंत्री Hemant Soren से झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के चेयरमैन को तत्काल हटाने की मांग की है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी प्रतिक्रिया में मरांडी ने कहा कि राज्य में प्रतियोगी परीक्षाओं की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है और अभ्यर्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने हाल ही में आयोजित झारखंड पात्रता परीक्षा में सामने आई गंभीर खामियों का जिक्र करते हुए पूरी प्रक्रिया की विश्वसनीयता पर सवाल उठाए।

मरांडी ने कहा कि बोकारो और रांची के एक-एक परीक्षा केंद्र पर प्रश्नपत्र तक नहीं पहुंच पाया, जिसके कारण वहां परीक्षा रद्द करनी पड़ी। इसके अलावा अंग्रेजी विषय में एक ही पैसेज से एक ही प्रश्न दो बार पूछे जाने और एक प्रश्न में विकल्प गायब होने जैसी त्रुटियां परीक्षा आयोजन की लापरवाही को दर्शाती हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि हर परीक्षा में नई गड़बड़ियां सामने आना अब एक चिंताजनक प्रवृत्ति बन चुकी है। मरांडी ने कहा, “अयोग्य और नकारा लोगों ने JPSC को लूट का अड्डा बना दिया है। परीक्षा संचालन से लेकर ठेके-पट्टे और सप्लाई तक में कमीशनखोरी हो रही है, यहां तक कि नौकरियों की बोली तक लगाई जा रही है।”

नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री से मांग की कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए और जो लोग अपनी जिम्मेदारी निभाने में विफल हो रहे हैं, उन्हें जवाबदेह ठहराया जाए। उन्होंने कहा कि ऐसी कार्रवाई जरूरी है ताकि भविष्य में किसी भी अभ्यर्थी के सपनों के साथ इस तरह का खिलवाड़ न हो।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now