चोरी की बाइक सहित हथियारबंद तीन अपराधी पुलिस के हत्थे चढे, एक फरार.

चोरी की बाइक सहित हथियारबंद तीन अपराधी पुलिस के हत्थे चढे, एक फरार.

दुमका : चोरी की बाइक लेकर भाग रहे तीन अपराधियों को सरैयाहाट पुलिस धर दबोचने में कामयाब हुई। पुलिस अपराधियों के पास से दो जिंदा कारतूस, देशी कट्टा सहित चोरी की बाइक जब्त की। गिरफ्तार अपराधी सभी जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र निवासी है। इसकी जानकारी प्रेसवार्ता कर एसडीपीओ, जरमुंडी उमेश कुमार सिंह ने दिया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

चोरी की बाइक सहित हथियारबंद तीन अपराधी पुलिस के हत्थे चढे, एक फरार.

उन्होंने बताया कि चार की संख्या में सेंट्रो चारपहिया वाहन से चोरी की घटना को अंजाम दे अपराधी चोरी की बाइक से भाग रहे थे। संदेह पर थाना प्रभारी अनुज कुमार यादव के नेतृत्व में तैनात गस्ती दल ने संदेह पर संदिग्धों की जांच किया। तलाशी पर बाइक के डिक्की से देशी कट्टा और एक के जेब से एक जिंदा कारतूस बरामद की। छानबीन पर बाइक भी चोरी का निकला। वहीं एक अन्य सेंट्रो सवार अपराधी पुलिस को देख भागने में सफल रहा। पुलिस अन्य फरार अपराधी की गिरफ्तारी को छापेमारी कर रही है।

दुमका, विकास कुमार

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now