बांध में गिरी ट्रैक्टर एक की मौत.

Share
Link copied

Plamu, Arunish Singh.

पलामू : पलामू जिले के पाकी प्रखंड के पिपराटाँड थाना क्षेत्र के लोहरसी के अक्कू बांध में एक ट्रैक्टर पलटने से मौके पर ही लोहरसी निवासी विनय भुइयां पिता दुखन भुइयां उम्र 15 वर्ष की मौत हो गई हो गई. लोगों ने बताया कि चालक ट्रैक्टर में घर का लेबर का काम करता था, और 12:00 बजे के बाद जब सभी लोग खाना खा रहे थे और विनय भुइयां अचानक गाड़ी में चाबी लगा देखकर गाड़ी को चलाने लगा. जिससे कुछ दूर जाकर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पानी में जा गिरा जिससे नीचे दबने के बाद उसकी मौत हो गई. बच्चे की उम्र 15 साल बताई जा रही है, और सरकार के द्वारा सख्त आदेश है कि किसी भी नाबालिक से बाल मजदूरी ना करवाया जाए फिर भी क्षेत्र के ट्रैक्टर मालिक बच्चों से काम करवाने और ट्रैक्टर के ड्राइवर बनाने से बाज नहीं आ रहे हैं. जिससे ट्रैक्टर में अनेकों बार कोई दुर्घटना हुई है.

घटना की जानकारी परिजनों को मिलते ही उनका रो रो कर बुरा हाल हैं. आपको बताते चलें कि मृतक का पिता अपने पत्नी के साथ नैनीताल में काम करता है, और मृतक अपने दादा के घर में रहकर इसी तरह मजदूरी करके अपना जीवन यापन करता है. मौके पर पुलिस पहुंच कर जेसीबी की मदद से ट्रैक्टर को बाहर निकलवाया और लाश को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मेदनीनगर भेज दिया है. इस घटना से पूरे क्षेत्र में मातम का माहौल है और चर्चा का विषय बना हुआ है.

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow