रुपयों के चक्कर में महिला की हत्या दो गिरफ्तार

रुपयों के चक्कर में महिला की हत्या दो गिरफ्तार

Share
Link copied

शराब पीने के दौरान पैसे के लेनदेन के विवाद में अकलू भुईयां की पत्नी दुखनी देवी को मौत की नींद सुला दी गई थी। सोये अवस्‍था में महिला को गोली मारी गई थी। जिससे उसकी मौत हो गइ थी। पुलिस ने महिला के हत्‍याकांड का खुलासा कर लिया है। हत्‍या के आरोप में पुलिस ने दो को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक महिला भी शामिल है। गिरफ्तार आरोपियों में ठेमा गांव की रहने वाली संगीता देवी और क्रांति चौक निवासी छोटू कुमार शामिल है। गोली मारने वाला मुख्‍य अभियुक्‍त अभी फरार है। जिसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। गिरफ्तार अभियुक्‍तों की निशानदेही पर पुलिस ने हत्‍या में प्रयुक्‍त देसी कट्टा को जब्‍त कर लिया है।

थाना प्रभारी करमपाल नाग ने बताया कि महिला महुआ शराब बेचा करती थी। शराब बेचने के दौरान ही पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद महिला को गोली मार दी गई थी। गोली मारने वाला नागेंद्र भुईया फरार है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow