20250915 072028

बुढ़मू में वज्रपात से दो ग्रामीणों की मौत, गांव में छाया मातम

रांची : झारखंड के राँची जिले के बुढ़मू थाना क्षेत्र में रविवार शाम वज्रपात की चपेट में आने से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान हेसलपीरी गांव निवासी 52 वर्षीय बालगोविंद महतो (पिता-समल महतो) और 60 वर्षीय उदयनाथ महतो (पिता-रामलाल महतो) के रूप में हुई है। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस और स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, दोनों ग्रामीण रविवार शाम करीब पांच बजे अपने बैल और बकरियों को चराने के बाद घर लौट रहे थे। तभी अचानक तेज बारिश शुरू हुई और वज्रपात हुआ। दोनों इसकी चपेट में आ गए और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही बुढ़मू पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। इस हादसे ने हेसलपीरी गांव में मातम का माहौल पैदा कर दिया है। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पीड़ित परिवारों को सहायता प्रदान करने की प्रक्रिया शुरू की गई है।

Share via
Send this to a friend