Two youths died tragically in a road accident in Hazaribagh district.

हजारीबाग जिले में सड़क दुर्घटना में दो युवक की दर्दनाक मौत।

Share
Link copied

हजारीबाग जिले में सड़क दुर्घटना में दो युवक की दर्दनाक मौत।

Two youths died tragically in a road accident in Hazaribagh district.
Two youths died tragically in a road accident in Hazaribagh district.

हजारीबाग: जिले के चरही थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। अज्ञात वाहन के कुचलने के कारण दोनों युवकों बुरी तरह घायल हो गये थे। घटना चरही थाना क्षेत्र के चरही घाटो मार्ग के तापीन के बयालीस नंबर चौक की है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात करीब नौ से साढ़े नौ बजे के बीच दो युवक राजू और करण आपस में बातचीत करते हुए सड़क के किनारे चल रहे थे। लेकिन इसी बीच चरही की ओर से घाटो जा रही एक अज्ञात स्कॉर्पियो ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर हंगामा शुरू दिया है। काफी संख्या में पहुंचे लोग व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। लोगों की मांग है कि मृतकों को न्याय मिले। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow