Uproar at the Andhra Association's Annual General Meeting.

आंध्रा एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा में भारी हंगामा, वित्तीय रिपोर्ट पर भिड़े सदस्य, धक्का-मुक्की

Uproar at the Andhra Association's Annual General Meeting.

नीरज तिवारी/ जमशेदपुर

जमशेदपुर, 20 जुलाई: कदमा स्थित आंध्रा एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा रविवार को भारी हंगामे की भेंट चढ़ गई। वित्तीय वर्ष 2024-25 और 2025-26 की ऑडिटेड वित्तीय रिपोर्ट प्रस्तुत किए जाने के दौरान सदस्यों ने पारदर्शिता और वित्तीय प्रक्रियाओं पर सवाल उठाए। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और सभा में धक्का-मुक्की की नौबत आ गई।

RKDF
Adv

बैठक के दौरान कोषाध्यक्ष सी.एच. गणेश राव जैसे ही ऑडिट रिपोर्ट पेश करने लगे, कुछ सदस्यों ने रिपोर्ट पर आपत्ति जताते हुए सवाल उठाने शुरू कर दिए। विरोध इतना बढ़ा कि रिपोर्ट को पास नहीं होने दिया गया। इसी दौरान सदस्य के. गुरुनाथ समेत कुछ अन्य लोग मंच पर पहुंच गए, जिससे दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई।

इसे भी पढ़ें
गुमला पहुंची डूरंड कप ट्रॉफी, ‘फुटबॉल नर्सरी’ में ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ भव्य स्वागत
इसे भी पढ़ें

गुमला पहुंची डूरंड कप ट्रॉफी, ‘फुटबॉल नर्सरी’ में ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ भव्य स्वागत

निर्मल कुमार सिंह गुमला: एशिया के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित फुटबॉल टूर्नामेंट डूरंड कप के 135वें संस्करण की ट्रॉफी सोमवार को झारखंड…

खूंटी में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन तार की चपेट में आया रथ, दो स्कूली छात्रों की मौत, सात घायल
इसे भी पढ़ें

खूंटी में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन तार की चपेट में आया रथ, दो स्कूली छात्रों की मौत, सात घायल

खूंटी: जिले के तोरपा थाना क्षेत्र स्थित कोटेंगसेरा मौसीबाड़ी के पास सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में दो स्कूली छात्रों की मौत…

NEET UG 2026: रांची के छात्र ने OMR और स्कोरकार्ड में अंतर का लगाया आरोप, NTA ने दावे को बताया फर्जी
इसे भी पढ़ें

NEET UG 2026: रांची के छात्र ने OMR और स्कोरकार्ड में अंतर का लगाया आरोप, NTA ने दावे को बताया फर्जी

रांची/नई दिल्ली: NEET (UG) 2026 की दोबारा आयोजित परीक्षा (RE-NEET 2026) को लेकर रांची के एक छात्र द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों…

हंगामे के बीच जी. रमेश नायडू और बी. सुधाकर भी आपस में उलझ गए, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया।

पारदर्शिता पर उठाए सवाल

सदस्य के. गुरुनाथ ने आरोप लगाया कि कोषाध्यक्ष वित्तीय मामलों से जुड़े सवालों का संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन के नियमों के अनुसार ऑडिट रिपोर्ट को तीन दिनों तक सार्वजनिक रूप से उपलब्ध कराया जाना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि करीब 6 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे एसोसिएशन हॉल के अनुमोदन (अप्रूवल) और अन्य वित्तीय पहलुओं को लेकर पूछे गए सवालों का भी कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला।

चेन खींचने का भी लगाया आरोप

के. गुरुनाथ ने आरोप लगाया कि हंगामे के दौरान उनके गले से सोने की चेन खींच ली गई। हालांकि बाद में उनकी चेन मिल गई।

पदाधिकारियों ने आरोपों को किया खारिज

हंगामे के बीच एसोसिएशन के महासचिव वाई.के. शर्मा ने कहा कि ऑडिट रिपोर्ट तीन दिनों तक सार्वजनिक रूप से रखी गई थी और किसी सदस्य ने उस दौरान कोई आपत्ति नहीं जताई। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन में किसी भी तरह का काम छिपाकर नहीं किया जा रहा है। आम सभा में सदस्य क्रमवार सवाल पूछेंगे तो सभी सवालों का जवाब दिया जाएगा।

वहीं संयुक्त सचिव टी. अंजी कुमार ने आरोप लगाया कि कुछ सदस्य हर आम सभा में केवल हंगामा करने और बैठक को बाधित करने के उद्देश्य से आते हैं। उन्होंने कहा कि इस बार भी कुछ लोगों ने जानबूझकर सभा का माहौल बिगाड़ने की कोशिश की।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now

Drishti Now

वरिष्ठ संवाददाता

झारखंड की राजनीति, प्रशासन और स्थानीय खबरों पर लंबे समय से रिपोर्टिंग कर रहे हैं।