VB G RAM G मिशन से गांव-राज्य-राष्ट्र होगा मजबूत: अर्जुन मुंडा

VB G RAM G मिशन से गांव-राज्य-राष्ट्र होगा मजबूत: अर्जुन मुंडा

सिमडेगा : विकसित भारत रोजगार और आजीविका मिशन की गारंटी (VB G RAM G) को लेकर जिला स्तरीय जनजागरण सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने शिरकत की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और आम नागरिक उपस्थित रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अर्जुन मुंडा ने संबोधन में कहा कि VB G RAM G (विकसित भारत – गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन ग्रामीण) एक नया कानून है, जो आम आदमी को वास्तविक रोजगार और आजीविका के अवसर प्रदान करने के लिए बनाया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य गांवों को सशक्त बनाना और भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करना है।

उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों में जवाहर रोजगार जैसी योजनाओं के नाम पर भारी भ्रष्टाचार हुआ। सामाजिक ऑडिट नहीं हुआ, पारदर्शिता की कमी रही और मजदूरों के जॉब कार्ड का दुरुपयोग कर मशीनों से काम कराया जाता था, जिससे फर्जी निकासी होती थी। अब नई व्यवस्था में ऐसी गड़बड़ियों पर पूरी तरह रोक लगेगी।

मुंडा ने जोर देकर कहा, “जब गांव मजबूत होगा, तभी राज्य मजबूत होगा और जब राज्य मजबूत होगा, तभी राष्ट्र मजबूत बनेगा। यह योजना गांव के विकास के साथ भ्रष्टाचार मुक्ति की दिशा में ठोस कदम है।”

खूंटी लोकसभा सीट पर उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता अब अपने फैसले पर पछता रही है और आने वाले समय में यहां फिर से भाजपा का परचम लहराएगा।

कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक पुरी के स्वागत भाषण से हुई। उन्होंने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प के साथ काम कर रहा है। उन्होंने झारखंड में डॉक्टरों-शिक्षकों की कमी, नई विकास योजनाओं की अनुपस्थिति और प्रशासनिक अराजकता पर चिंता जताई।

पूर्व मंत्री विमला प्रधान ने कहा कि कांग्रेस और अन्य दलों को न राज्य के विकास से मतलब है और न देश की संस्कृति से। भाजपा की नीतियां हमेशा गांव, गरीब और श्रमिक को केंद्र में रखकर बनाई जाती हैं।

कार्यक्रम में दुर्गविजय सिंहदेव ने भी विचार रखे। संचालन महामंत्री मुकेश श्रीवास्तव ने किया। मौके पर पूर्व सांसद प्रतिनिधि सुशील श्रीवास्तव, पूर्व जिलाध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाईक, सुजान मुंडा, सोनी पैंकरा, राकेश रविकांत, अनूप प्रसाद, रवि गुप्ता, तुलसी साहू, नरेंद्र बड़ाईक, रामविलास बड़ाईक, अमरनाथ बमलिया, सुषमा मिश्रा, रेणु पूरी, फुलसुन्दरी देवी, माग्रेट बा, सीखा अग्रवाल, पार्वती देवी, सावित्री देवी, निशा बड़ाईक, नवीन सिंह, मोतीलाल ओहदार, संभु भगत, अनिरुद्ध सिंह, विराज नायक, संटू गुप्ता सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now