भव्य शोभायात्रा के बीच भास्कर प्रतिमा को जल विश्राम के साथ चार दिवसीय छठ महोत्सव संपन्न.

सिमडेगा, शंभू कुमार सिंह.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सिमडेगा : भव्य शोभायात्रा के बीच भगवान सूर्य की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। शहर के प्रिंस चौक पंडाल में भगवान सूर्य का प्रतिमा स्थापित कर चार दिवसीय छठ महोत्सव हर्षोल्लास के साथ करोना को ध्यान में रखकर मनाया गया। पाचवें दिन रविवार को भगवान भुवन भास्कर की प्रतिमा का विसर्जन केलाघाघ में सूर्यास्त के समय किया गया।

कोविड नियमों के मद्देनजर विसर्जन कार्यक्रम में कम ही लोग शामिल हुए। प्रतिमा को वाहन में विराजमान कराकर मुख्य पथ पर जल छिड़काव और पुष्पवर्षा करते हुए केलाघाघ तक ले जाया गया। श्रद्धालुओं ने सूर्य देव की प्रतिमा का दर्शन एवं नमन किया। मौके पर श्रद्धालुओं के बीच ठेकुंआ प्रसाद का भी वितरण किया गया। इस अवसर पर छठ के मधुर गीत बजते रहे। केलाघाघ डैम के किनारे आरती-पूजन के बाद प्रतिमा काे विसर्जित किया गया।

विदित हो कि प्रिंस चौक पंडाल में वर्ष 2008 से लगातार छठ महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। जहां नहाय खाय से लेकर चार दिवसीय अनुष्ठान पुरोहित श्यामसुंदर मिश्र के नेतृत्व में विधि पूर्वक संपन्न कराई जाती है। यहां नहाय खाय एवं खरना के साथ-साथ सांध्य अद्धय और चौथे दिन सुबह के अद्धय के साथ प्रसाद व पारण के समापन के मौके पर भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करते हैं ।

छठ महोत्सव को सफल बनाने मे अध्यक्ष राजकुमार ठाकुर, सचिव विष्णु दयाल शर्मा, कोषाध्यक्ष राजू केशरी, पुरोहित श्याम सुंदर मिश्र, अनूप केसरी कांग्रेस जिला अध्यक्ष रामकिशुन केशरी, तारकेश्वर भारती, अनुप केशरी, विकास वर्मा, ओम प्रकाश अग्रवाल, टाबु ठाकुर, आनंद जयसवाल, सतेन्द्र सोनी, रतन सहित आसपास के युवाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now