जंगली हाथियों नें ली एक महिला की जान.

जंगली हाथियों नें ली एक महिला की जान.

Share
Link copied

पलामू : पलामू में जंगली हाथियों का उत्पाद जारी है, वन विभाग ने समय रहते हाथियों को भगाने की नही किया कोई उपाय जिसके कारण एक महिला की गई जान। पाँकी थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव के आसपास क्षेत्र में जंगली हाथियों ने बुधवार की देर रात गांव मे घुस गए और जमकर उत्पात मचाया। फसलों को नष्ट करते हुए उन्होंने कुछ लोगों पर हमला भी कर दिया।

हाथियों के हमले से पांकी प्रखंड के रतनपुर पंचायत के ग्राम रतनपुर में वासुदेव मोची एवं उनकी पत्नी अपने नए घर से पुराने घर में बुधवार की रात्रि 10:00 बजे सोने जा रहे थे इसी क्रम में हाथियों के झुंड ने अपने चपेट में ले लिया, मौके पर वसुदेव मोची की पत्नी की मृत्यु हो गई एवं वसुदेव मोची घायल हुए वासुदेव मोची को पांकी उप स्वास्थ्य केंद्र में भेजा गया। मौके पर ही पांकी थाना प्रभारी पवन कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचे।

पलामू, अरुनिष सिंह

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow