1.095 kg of emeralds worth ₹1.5 crore seized in Jamshedpur; three inter-district smugglers arrested.

जमशेदपुर में डेढ़ करोड़ का 1.095 किलो पन्ना बरामद, तीन अंतरजिला तस्कर गिरफ्तार

Share
Link copied
1.095 kg of emeralds worth ₹1.5 crore seized in Jamshedpur; three inter-district smugglers arrested.
1.095 kg of emeralds worth ₹1.5 crore seized in Jamshedpur; three inter-district smugglers arrested.

नीरज तिवारी 

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने खनिज तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बहरागोड़ा बस स्टैंड के समीप छापेमारी कर करीब 1.095 किलोग्राम (1095 ग्राम) पन्ना बरामद किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी अनुमानित कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में तीन अंतरजिला तस्करों को गिरफ्तार किया है। मामले का खुलासा रविवार को ग्रामीण एसपी शुभम खंडेलवाल ने प्रेसवार्ता में किया।

ग्रामीण एसपी ने बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि बहरागोड़ा बस स्टैंड के आसपास बड़ी मात्रा में पन्ना की खरीद-बिक्री होने वाली है। सूचना के आधार पर घाटशिला एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम गठित की गई। पुलिस ने बस स्टैंड के आसपास घेराबंदी कर संदिग्धों पर नजर रखी।

इसी दौरान दो अलग-अलग दोपहिया वाहनों पर सवार तीन युवक वहां पहुंचे। पुलिस को देखते ही वे भागने लगे, लेकिन जवानों ने पीछा कर तीनों को दबोच लिया। तलाशी के दौरान एक यामाहा स्कूटी की डिक्की से प्लास्टिक में पैक 1.095 किलोग्राम पन्ना बरामद किया गया।

RKDF
Adv

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विनय पातर (50) और सिद्धेश्वर कालिन्दी (45), दोनों निवासी मुराकाटी, थाना गुड़ाबांदा तथा स्नेहाशिष मंगराज (44), निवासी खांड़देवली, थाना श्यामसुंदरपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन, झारखंड और ओडिशा नंबर की दो मोटरसाइकिल तथा 2300 रुपये नकद भी जब्त किए हैं।

तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद पन्ना कहां से लाया गया था, इसे किसे सप्लाई किया जाना था और इस तस्करी गिरोह से जुड़े अन्य लोग कौन हैं। पुलिस का मानना है कि आरोपियों से पूछताछ में खनिज तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा हो सकता है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।