260 पेटी अवैध शराब बरामद.

Share
Link copied

Bokaro, Vikash Kumar.

बोकारो : बोकारो जिले के जरीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत गायछन्दा गांव के झरनाटांड निवासी हीरालाल सोरेन के आवास से भारी मात्रा में अवैध शराब का खेप बरामद हुआ है. जरीडीह पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि हीरालाल सोरेन नामक व्यक्ति आवास में भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब रखा गया है, और उक्त व्यक्ति द्वारा पिकअप वाहन से दूसरे जगह भेजकर अवैध शराब का कारोबार किया जा रहा है.

260 पेटी अवैध शराब बरामद.

गुप्त सूचना के आधार पर जब पुलिस ने कार्रवाई की तो इम्पेरियल ब्लू नामक विदेशी शराब के 260 पेटी में करीब 10हज़ार 260 बोतल अवैध विदेशी शराब बरामद हुआ. साथ ही कारोबार में संलिप्त हीरालाल सोरेन को पुलिस गिरफ्तार कर तेनुघाट जेल भेज दिया है. जरीडीह थाना प्रभारी कार्तिक कुमार महतो ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि 25 सितम्बर को ट्रक में माध्यम से जरीडीह थाना अंतर्गत झरनाटांड गांव में भारी मात्रा में शराब का खेप लाया गया था. जिसे छोटे पिकअप वाहन से दूसरे जगह भेजा जा रहा है.

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow