डैम में डूबने से 3 बच्चों की मौत, मछली पकड़ने के दौरान हादसा.

डैम में डूबने से 3 बच्चों की मौत, मछली पकड़ने के दौरान हादसा.

लातेहार : लातेहार जिले के बालूमाथ थाना अंतर्गत बालू गांव में आज सुबह में तीन बच्चों की गांव के ही डेम में मछली मारने के दौरान डूबने से मौत हो गयी बताते चले की लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत बालू गांव में डैम में डूबने से 3 बच्चों की मौत हो गई. तीनों बच्चे आपस में रिस्तेदार है जिसमे राजेश प्रजापति का दो बेटा तथा सन्तोष प्रजापति का एक बेटा बताया गया है। तीनो का नाम चंदन प्रजापति पिता राजेश प्रजापति उम्र 12, पंकज प्रजापति पिता राजेश प्रजापति उम्र 10, और एक संतोष प्रजापति का 12 साल का बेटा था।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मिली जानकारी के अनुसार तीनों बच्चे गांव के निकट स्थित डैम में मछली मार रहे थे इसी दौरान अचानक एक बच्चा डूबने लगा. उसे बचाने के क्रम में दो अन्य बच्चे भी डूब गए. वहां उपस्थित कुछ अन्य बच्चों के हल्ला करने के बाद जब तक लोग पहुंचकर बच्चों को बाहर निकालते तब तक उनकी मौत हो चुकी थी घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया उक्त घटना की जानकारी बालूमाथ थाना को दे दिया गया है।

लातेहार, मो अरबाज़