करंट लगने से 5 वर्षीय बच्चे की मौत.

Author drishtinow | Edited by drishtinow
Updated: Tue, 17 Nov 2020 12:02 PM (IST)

गिरीडीह, दिनेश. 

गिरीडीह : गिरीडीह जिला के डुमरी थाना क्षेत्र के जोल्हाडीह में करंट लगने से 5 वर्ष से बच्चे की मौत हो गई। बताया जाता है कि बच्चे अपने घर से महज 300 मीटर की दूरी पर खेल रहा था कि अचानक पहले से गिरे हुए 220 वोल्ट तार में जाकर सट गया जिससे बच्चे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई ।

बच्चे के दोस्त द्वारा इसकी सूचना घर वालो को दिया गया तथा किसी प्रकार बिजली कटवा कर बच्चे को उठाया। ग्रामीणों के सहयोग से डुमरी के रेफरल अस्पताल लाया गया जहां बच्चे को चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया। घटना से गाँव मे मातम पसरा हुआ है तथा परिजनों का रो रो कर बुरा हाल चुका है। मृतक का नाम रुद्र कुमार पिता अशोक साव बताया जा रहा है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow