झारखंड की 7 महिला हॉकी खिलाड़ियों का राष्ट्रीय कैंप के लिए चयन, बधाईयों का तांता

झारखंड की 7 महिला हॉकी खिलाड़ियों का राष्ट्रीय कैंप के लिए चयन, बधाईयों का तांता

Share
Link copied

रांची: झारखंड की 7 प्रतिभाशाली महिला हॉकी खिलाड़ियों ने जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम के राष्ट्रीय कैंप के लिए अपनी जगह पक्की की है। 14 जुलाई से 31 अगस्त 2025 तक बेंगलुरु के एनसीओई साई सेंटर में आयोजित होने वाले इस कैंप के लिए रजनी केरकेट्टा, बिनीमा धान, संजना होरो, पार्वती टोपनो, निशा मिंज, निराली कुजूर और रोशनी आईण्ड को आमंत्रित किया गया है।

झारखंड से एक साथ सात खिलाड़ियों के चयन पर हॉकी झारखंड और खेल विभाग के सभी पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को बधाई दी है। हॉकी झारखंड के अधिकारियों ने इसे राज्य के लिए गर्व का क्षण बताया और खिलाड़ियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। यह उपलब्धि झारखंड के हॉकी खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत और प्रतिभा को दर्शाती है, जो राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन कर रही हैं।

खिलाड़ियों के इस चयन से न केवल झारखंड में हॉकी को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि युवा खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलेगी। हॉकी प्रेमी और खेल प्रबंधन अब इन खिलाड़ियों से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे हैं।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow