आजसू ने पीरटांड प्रखंड के लिए 21 सांसद प्रतिनिधियों का किया मनोनय.

आजसू ने पीरटांड प्रखंड के लिए 21 सांसद प्रतिनिधियों का किया मनोनय.

Share
Link copied

गिरीडीह : शनिवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में आजसू के गिरिडीह जिला  अध्यक्ष गुड्डू यादव के नेतृत्व में पीरटांड प्रखंड के लिए सांसद प्रतिनिधियों को आखिर चुन ही लिया गया जिसमें भाजपा के कई नेताओं को भी सांसद प्रतिनिधि मनोनीत किया गया। मनोनीत सांसद प्रतिनिधियों में मेराज आलम को ग्रामीण विकास, 20 सूत्री पंचायती राज तथा प्रकाश पंडित को स्वास्थ्य विभाग, नवीन सिंह को पीएम आवास, भुनेश्वर महतो को प्रशासनिक विभाग, अंबुज मोदक को भू राजस्व विभाग ,दिगंबर महतो को मनरेगा विभाग ,शंभू सिंह को पर्यटन विभाग ,उपेंद्र पंडित को शिक्षा विभाग, विजय तुरी को पशुपालन विभाग, तिलक चंद्र महतो को आंगनवाड़ी विभाग , टेकलाल महतो को वन विभाग ,राकेश कुमार उर्फ बबलू को पेयजल आपूर्ति विभाग, धीरज कुमार को ऊर्जा विभाग ,रवि लाल किस्कू को आदिवासी कल्याण विभाग, कोलेश्वर दास को खाद आपूर्ति विभाग, योगेंद्र तिवारी को आरईईओ  विभाग, गोविंद मल्हा को मत्स्य विभाग, बबलू साव को समाज कल्याण विभाग, केशव पाठक को कृषि विभाग ,नरेंद्र राम को जेएसएलपीएस एवं दशरथ साव को पेंशन विभाग का प्रतिनिधि बनाया गया।

वही जिला अध्यक्ष गुड्डू यादव ने सभी नव मनोनीत सांसद प्रतिनिधियों को अधिकारियों के साथ अच्छा संबंध एवं लोकतांत्रिक रूप से किसी भी समस्या का समाधान निकालने का निर्देश दिया तथा कहा कि आ लोकतांत्रिक रूप से कभी भी ना अधिकारियों से उलझे और ना ही जनता के साथ।

जितना हो सके जनता और अधिकारियों के बीच सामंजस्य स्थापित करते हुए जनता की समस्याओं को निदान करें अगर अधिकारी नहीं सुनते हैं तो हमसे अथवा उस अधिकारी की शिकायत सीधे सांसद से करें।। इस दौरान डुमरी प्रमुख यशोदा देवी, उपेंद्र पंडित, दिगंबर महतो, भुनेश्वर महतो, प्रकाश पंडित, सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

गिरिडीह, दिनेश

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow