20210118 201133

भाजपा प्रखण्ड कमिटी की हुई बैठक, बाबुलाल मराण्डी के कार्यक्रम को सफल बनाने की हुई चर्चा.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गिरीडीह : मंगलवार को होने वाले झारखण्ड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी  के कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर चिरकी स्थित काली मंडा में  पीरटांड़ प्रखण्ड स्तरीय भाजपा कमिटी की एक बैठक सोमवार को हुई । आहूत इस बैठक की अध्यक्षता प्रखण्ड अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओ ने बाबुलाल मराण्डी के कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु कई बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया।

IMG 20210112 WA0021

भाजपा के  उपाध्यक्ष सिकंदर हेंब्रम ने बताया कि यह कार्यक्रम अनुसूचित जनजाति मोर्चा के बैनर तले आयोजित होगा जिसमें पीरटांड प्रखंड क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता गण सहित  आदिवासी समाज के लोग भी बढ़चढ़कर भाग लेंगे तथा कार्यक्रम को सफल बनाएंगे जिसके लिए प्रचार प्रसार पहले से ही किया जा रहा है। बैठक में भाजपा के गिरिडीह गिरिडीह जिला उपाध्यक्ष श्याम प्रसाद, पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष शरद कुमार भक्त, संतोष राणा, बालेश्वर यादव, पंचम सिंह आदि उपस्थित थे।

गिरिडीह, दिनेश

Share via
Share via