आजसू के बैनर तले 20 जनवरी जनवरी को होगा इसरी डुमरी में सांकेतिक बंदी.

आजसू के बैनर तले 20 जनवरी जनवरी को होगा इसरी डुमरी में सांकेतिक बंदी.

Author drishtinow | Edited by drishtinow
Updated: Tue, 19 Jan 2021 11:34 AM (IST)

गिरीडीह : बीते 15 जनवरी की शाम इसरी बाजार अरगाघाट निवासी लालेश्वर यादव के 8 वर्षीय पुत्र आर्यन कुमार का अचानक लापता होने की घटना से इसरी डुगरी सहित पूरे जिले में यह घटना चर्चा का विषय बन गया है। हालांकि पुलिस अपने तरीके से बच्चे की खोजबीन जारी रखी हुई है परंतु वर्तमान समय तक  बच्चे का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

वहीं इस घटना को लेकर आजसू के डुमरी प्रखंड अध्यक्ष काशी महतो ने डुमरी अनुमंडल पदाधिकारी के नाम एक पत्र सोते हुए अविलंब बच्चे की बरामदगी हेतु मांग की है तथा कहा है कि पुलिस अब तक बच्चे की बच्चे को खोजने में उदासीनता बरत रही है । 

इस घटना के विरोध में आजसू पार्टी द्वारा आगामी 20 जनवरी को पूरे इसरी डुमरी में  सांकेतिक बन्दी का आह्वान किया गया है तथा स्थानीय लोगों से बंदी को सफल बनाने का भी अनुरोध किया गया है। एसडीओ के नाम ज्ञापन सौंपने के यशोदा देवी, धर्मेंद्र यादव, पप्पू कुमार आदि उपस्थित थे।

गिरिडीह, दिनेश

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow