कोलफिल्ड मजदूर युनियन रोहिणी शाखा की बैठक संम्पन्न हुई.
खलारी : कोलफिल्ड मजदूर युनियन रोहिणी शाखा की बैठक डीएवी ट्रांजिट कैंप में संपन्न हुई। इस बैठक की अध्यक्षता रामा उराव ने किया। संचालन ध्वजा राम धोबी ने किया। इस बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित केंद्रीय सचिव, एरिया सचिव विनय सिंह मानकी उपस्थित थे। बैठक का मुख्य उद्देश्य 3 मार्च बुधवार ढोरी में होने सम्मेलन पर विशेष चर्चा किया गया साथ ही रोहिणी परियोजना में कार्यरत कामगारों की समस्या पर विचार विमर्श भी किया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!एरिया सचिव विनय सिंह मानकी ने बताया कि प्रमोशन वेलफेयर से संबंधित कार्य को प्रबंधक के द्वारा ठीक ढंग से कार्य नहीं करने पर कोल्डफील्ड मजदूर यूनियन काफी नाराज व असंतुष्ट है प्रबंधक के इस रवैया के चलते कोल्डफील्ड मजदूर यूनियन अंदोलन की रूपरेखा तैयार कर रही है। बैठक में मुख्य रूप से बिरमल कुमार, सुरज प्रधान मुंडा, गोपीचंद यादव, मंटू गंझू, नंदकिशोर उराव, महेंद्र गंझू, मृत्युंजय राय, संजय राम, मनोज राम, कृष्णा मुंडा, नंदकिशोर प्रजापति और काफी संख्या में कौन फिल्म मजदूर यूनियन के सदस्य भी उपस्थित थे।
खलारी, मो मुमताज़

















