सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो पहुंचे नाला विधानसभा.

सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो पहुंचे नाला विधानसभा.

Share
Link copied

जामताड़ा : आजसू सुप्रीमो श्री सुदेश कुमार महतो के रांची से पाकुड जाने के क्रम में फतेहपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मुर्गाबनी मोड में आजसू पार्टी के नाला विधानसभा के वरिष्ठ नेता श्री माधवचंद्र महतो के अगुवाई में फतेहपुर प्रखंड ईकाई के कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। आजसू सुप्रीमो संग गिरिडीह सांसद श्री चंद्र प्रकाश चौधरी सहित पूर्व मंत्री श्री रामचंद्र सहित, डॉ देवशरण भगत, मधुपुर विधानसभा के नेता श्री गंगा नारायण सिंह, श्री महेश राय, जिलाध्यक्ष राजेश महतो मौजूद थे। आजसू सुप्रीमो श्री सुदेश कुमार महतो डुमरिया गांव में कार्यकर्ता पुरंजय पाल के घर में भोजन कर गांव के आमजनों, माता-बहनों के साथ भी बीतचीत कर हालचाल जाना।

सुदेश कुमार महतो ने वर्तमान सरकार के कार्यकलाप पर दो टूक कहा कि इस सरकार ने राज्य के जनता के साथ और उनके उम्मीद एंव भावनाओं का विस्वासघात किया है।वर्तमान सरकार के समय में राज्य में हूं और अराजकता का माहौल है हत्याओं बलात्कारों पर सरकार लगाम लगाने में पूरी तरह से विफल है. राज्य में क्राइम का स्तर काफी बढ़ गया है।

मौके पर अक्षयानंद पाठक, प्रखंड अध्यक्ष आशिष मंडल, सुनिल मेहरिया, महाबीर मोदी, भीम चंद, निमाई महतो, रविकांत महतो, आनंद महतो, विकास मंडल, सिमंत बाउरी, प्रेम कुमार झा, संजय मंडल, जंयत सिंह, तपन चौधरी, मुंशी हेम्ब्रम, गोपीनाथ पाल, नवगोपाल पाल, युवा मोर्चा के राजेश यादव, हराधन दां, बम यादव, अश्विन मंडल, रामानंद यादव, राजीव झा, दीपक मंडल, लालटू यादव, माइकल हांसदा, गुलाम मुस्तफा, सुमित झा, माणिक भंडारी, समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

जामताड़ा, अजय सिंह

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow