IMG 20210128 WA0058

बचरा श्रमिक क्लब में हुई झारखण्ड मुक्ति मोर्चा की बैठक.

खलारी : पिपरवार बचरा श्रमिक क्लब में गुरूवार को झारखण्ड मुक्ति मोर्चा की एक आवश्यक बैठक संपन्न हुई।इस बैठक की अध्यक्षता रामचन्द्र उंराव और संचालन इकबाल हुसैन ने किया।बैठक मे पार्टी को मजबूत बनाने, सदस्यता बढ़ाने और पिपरवार नगर कमेटी का गठन करने सहित अन्य बातों पर चर्चा की गई। बैठक में राज्य सरकार के द्वारा चलाये जा रहे योजना की जानकारी क्षेत्र के लोगो तक पहुंचाने का सकंल्प लिया गया। सभी लोगो से आपसी मन मुटाव दुर कर एक मंच पर आने और पार्टी को मजबूत बनाने का आहवान किया गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पार्टी सुप्रिमो सह राज्यसभा सांसद दिशोम गुरू शिबू सोरेन और राज्य के युवा मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेने के उद्देश्य को पुरा करने व विकास योजनाओ का लाभ जन जन तक पहुंचाने का आहवान किया गया। बैठक में रामचन्द्र उंराव, इकबाल हुसैन, नागेश्वर महतो, अब्दुल कुदूस अंसारी, निर्मल महतो, जितेन्द्र राम, बिजय महतो, कोलेश्वर महतो, रितेश टाना भगत, हरि प्रसाद, धर्मवीर महतो, महेन्द्र महतो, मोहन गोप, कृष्णा यादव, बिरू मुण्डा, मोहम्मद अली, बिनोद महतो, कृष्णा महतो, इन्द्रजीत उंराव, चन्दन शर्मा सहित कई कार्यकर्ता मौजुद थे।

खलारी, मो मुमताज़

Share via
Share via