पथ निर्माण में भारी अनियमितता बरते जाने का मामला सामनें आया है.

पथ निर्माण में भारी अनियमितता बरते जाने का मामला सामनें आया है.

Share
Link copied

गढ़वा : जिले में किसी भी योजनाओं में भ्रष्टाचार अब आम बात हो गई है। क्योंकि यहां लोग क्षेत्र के विकास के बजाए लोग अपने विकास में लग जाते है। आज ऐसे ही भ्रष्टाचार की उजागर करते दिखे रामचन्द्र चंद्रवंशी, स्थानीय विधायक सह सभापति अनागद प्रश्न क्रियान्वयन समिति, झारखंड विधानसभा की टीम। जिले के मझिआंव प्रखंड क्षेत्र के टड़हे पंचायत में टड़हे गांव से भैंसाखाड़ गांव तक आरईओ विभाग के द्वारा लगभग 2 करोड़ 50 लाख की लागत से 3.4 किलोमीटर लम्बाई तक बनने वाले पीसीसी व कालीकरण पथ में भारी अनियमितता बरते जाने का मामला प्रकाश में आया है।

शिकायत के आलोक में झारखंड विधानसभा अनागत प्रश्न क्रियान्वयन समिति के सभापति रामचंद्र चंद्रवंशी व एसडीओ मो जियाउल अंसारी के द्वारा जांच की गई। जांच के दौरान जगह-जगह पर पीसीसी पथ को तोड़कर भी देखा गया। देखने के पश्चात आरोप सही सिद्ध होने के बाद उन्होंने आरईओ विभाग के कार्यपालक अभियंता को जमकर फटकार लगाई। साथ ही उन्होंने उपस्थित एसडीओ जियाउल अंसारी को पथ निर्माण में लगे सरकारी रुपए की रिकवरी करते हुए कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इसके अलावा भैंसाखाड़ गांव में विभाग के द्वारा बनवाया गया पुलिया का भी निरीक्षण किया गया। उसमें भी काफी अनियमितता मिली।

इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन पुलिया को तोड़कर नए सिरे से बनवाने का आदेश दिया। इसके अलावा मझिआंव से बिशनपुरा तक जानेवाली मुख्य सड़क की जर्जर व जीर्ण शीर्ण स्थिति को देखते ही आग बबूला हो गए। इस दौरान उन्होंने सड़क परिवहन विभाग के सहायक अभियंता सुनील कुमार को भी फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण के समय इसकी गुणवत्ता की जांच आप सबों को करनी चाहिए। लेकिन आप सभी लोगों की निष्क्रियता एवं लापरवाही के कारण 3 से 4 साल के अंदर ही सड़क की स्थिति नारकीय हो गई है। जिसके कारण सरकारी राशि का दुरुपयोग हुआ है।कहा की मैं अपने विधानसभा क्षेत्र में सरकार की राशि का दुरुपयोग किसी भी सूरत में नहीं होने दूंगा।

गढ़वा, वी के पांडे

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow