राष्ट्रीय सब जूनियर हॉकी महिला चैंपियनशिप की तैयारियों का लिया जायजा.

राष्ट्रीय सब जूनियर हॉकी महिला चैंपियनशिप की तैयारियों का लिया जायजा.

सिमडेगा : 11वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सब जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप 2021 आयोजन की तैयारियों का जायजा लिया भोलानाथ सिंह ने लिया। हॉकी झारखंड के अध्यक्ष सह हॉकी इंडिया के उपाध्यक्ष भोलानाथ सिंह गुरुवार को सिमडेगा में खिलाड़ियों के रहने, खेल के मैदान का निरीक्षण किया। साथ ही हॉकी सिमडेगा के पदाधिकारियों के साथ बैठ कर प्रतियोगिता के सफल आयोजन का टिप्स दिया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रेस कोंफ्रेस मे मीडिया को आयोजन से सम्बन्धित जानकारियां दी। उन्होंने कहा कि सिमडेगा ने कई राष्ट्रीय एवम् अन्तर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी दिए। जिला मे आज तक कोई भी राष्ट्रीय प्रतियोगिता नहीं हुई हैं। हॉकी इंडिया से विशेष निवेदन कर प्रतियोगिता की अनुमति मिली है। सभी के सहयोग से इस प्रतियोगिता को सफल बनाया जाएगा।

इस मौके पर उनके साथ हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह, संयुक्त सचिव माइकल लाल, हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी, पंख्रसियूस टोप्पो, सुनील तिर्की, ओम प्रकाश अग्रवाल, राहुल मिंज, राष्ट्रीय हॉकी कोच प्रतिमा बरवा मौजूद रहे। इससे पूर्व हॉकी झारखंड अध्यक्ष भोलानाथ सिंह पुलिस अधीक्षक सिमडेगा डॉ शम्स तबरेज से मिलकर हॉकी इंडिया का स्टिक, मास्क, बॉल एवम् मोमेंटो देते हुए राष्ट्रीय सब जूनियर महिला चैंपियनशिप की जानकारियां दी।

सिमडेगा, शम्भू कुमार सिंह

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now