लालू यादव के जेल मैनुअल उल्लंघन मामले में हाईकोर्ट में हुई सुनवाई.

लालू यादव के जेल मैनुअल उल्लंघन मामले में हाईकोर्ट में हुई सुनवाई.

राँची : लालू यादव के जेल मैनुअल उल्लंघन मामले में हाईकोर्ट में आज सुनवाई हुई, रिम्स के जवाब दाखिल नहीं करने पर रिम्स निदेशक से मांगा गया स्पष्टीकरण। चारा घोटाला मामले में सजा काट रहे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के जेल मैनुअल उल्लंघन के मामले में शुक्रवार को झारखंड हाई कोर्ट में सुनवाई हुई।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस दौरान कारा महानिरीक्षक की ओर से जेल से बाहर इलाज कराने वाले कैदियों के लिए बनाए गए एसओपी की जानकारी अदालत में पेश की गई है। जिसमें सरकार की तरफ से कहा गया एसओपी को प्रोविजनल मंजूरी गृह विभाग के द्वारा दे दी गई है। इसके अलावा अदालत ने रिम्स से लालू प्रसाद की मेडिकल रिपोर्ट इस बार भी नहीं दिए जाने के बाद नाराजगी जाहिर करते हुए रिम्स निदेशक से स्पष्टीकरण मांगा है। इस मामले की अगली सुनवाई कोर्ट ने 19 फरवरी को निर्धारित की है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now