कांग्रेस व जेएमएम ने कृषि कानून के विरोध में आहूत तीन घंटे का एनएच जाम किया.
सिमडेगा : कृषि कानुन के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में जेएमएम और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने एनएच 143 को तीन घंटे के लिए जाम किया। पूर्व विधायक बसंत लोंगा ने बताया कि जेएमएम के जिलाध्यक्ष किशोर डांग के नेतृत्व में खुंटीटोली के पास जेएमएम के कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी के निर्देश पर किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए कृषि कानुन के खिलाफ दोपहर 12 बजे तीन बजे तक तीन घंटे शांतिपूर्वक चक्का जाम किया गया। इस दौरान सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गयी।
वहीं दुसरी तरफ कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुप केशरी के नेतृत्व में पंडरीपानी के पास कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए कृषि कानुन के खिलाफ दोपहर 12 से तीन बजे तक चक्का जाम किया। इस दौरान वहां भी वाहनों की लंबी कतार लग गयी। गौरतलब है किसान आंदोलन के समर्थन में चक्का जाम का आह्वान किया ।
सिमडेगा, शम्भू कुमार सिंह

















