अल्पसंख्यकों के सर्वांगीण विकास के लिये कार्य कर रही मोदी है सरकार : हाजी जमाल सिद्दीकी.
राँची : राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि अब मुस्लिम वर्ग के राजनीतिक पिछड़ेपन को दूर करने पर लग गया है।मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हाजी जमाल सिद्दीकी ने शनिवार को पार्टी कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के स्थापना काल से ही अल्पसंख्यक समाज इसके साथ जुड़ा रहा है।आगे उन्होंने कहा कि कांग्रेस,झामुमो,राजद सहित तमाम दल भाजपा के नाम पर अल्पसंख्यक समाज के लोगों, पार्टी कार्यकर्ताओं को बरगलाते हैं। वास्तव में भाजपा ने अल्पसंख्यक समाज की राजनीतिक, आर्थिक, शैक्षणिक भागीदारी बढ़ाने में दूसरों की तुलना में अधिक काम किया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!भाजपा ने जफर इस्लाम, शाहनवाज हुसैन जैसे नेताओं को राज्यसभा में भेजा है। केंद्र सरकार ने भी मुस्लिम समाज को सशक्त बनाने के लिए कई काम किये हैं।दूसरे दलों के बहकावे में ना आकर ऐसे में भाजपा के अल्पसंख्यक कार्यकर्ता आगे बढ़कर केंद्र सरकार की योजनाओं के प्रचार प्रसार में काम करे।मुस्लिम समाज के कई कार्यकर्ता लगातार अब भी पार्टी के लिए समर्पण भाव से काम कर रहे हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अनवर हयात,भाजपा प्रदेश प्रवक्ता मिसफिका हसन और मोर्चा प्रदेश प्रभारी सोना खान उपस्थित हुए।।

















