मजदूरों को अपने हक ओर अधिकार के लिए अपनी चट्टानी एकता बनाये रखना होगा : रामेश्वर सिंह फौजी.

मजदूरों को अपने हक ओर अधिकार के लिए अपनी चट्टानी एकता बनाये रखना होगा : रामेश्वर सिंह फौजी.

Share
Link copied

खलारी : मजदूर हमारी यूनियन की पुंजी है। उनके मान-सम्मान की रक्षा करना मेरी प्रतिज्ञा में शामिल है। उक्त बात डकरा स्थित वीआईपी रेस्ट हाउस में शुक्रवार को राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के राष्ट्रीय महामंत्री रामेश्वर सिंह फौजी ने प्रेस वार्ता के दौरान कही। उन्होने कहा कि मजदूर राष्ट्रहित एवं उद्योग हित में अपनी जान जोखिम में डाल कर कोयला निकालने का काम करते हैं। प्रबंधन अगर उनके किसी काम में कोताही करती है तो उसे कभी बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। मजदूर को प्रबंधन से क्या चाहिए रहने के लिए सुव्यवस्थित आवास, चिकित्सा का उचित प्रबंध, बच्चों को उचित शिक्षा, समय पर पदोन्नति, मजदूरों के मिलनें वाला टीए डीए, मेडिकल बिल, एलटीसी/एलएलटीसी समय पर मिले एवं सेवानिवृति के बाद घूस दिये बिना ग्रेच्युटी एवं पीएफ का भुगतान हो जाए।

फौजी नें कहा कि आज इंटक और कांग्रेस का देन है कि मजदूरों के बच्चे आईएएस, आईपीएस, डॉक्टर, इंजिनियर एवं बड़े-बड़े पदो पर आसीन हैं इसका कारण कोयला उद्योग का राष्ट्रीयकरण होना है। लेकिन केन्द्र सरकार फिर से कोयला उद्योग को नीजि हाँथों में देना चाहती है। रोज-रोज खदानों की निलामी हो रही है। उन्होने कहा कि हमें हमेशा लड़नें के लिए तैयार रहना पड़ेगा नहीं तो हम फिर से बंघुआ मजदूर बननें की ओर बढ़ रहे है। मजदूरों को अपने हक ओर अधिकार के लिए अपनी चट्टानी एकता बनाये रखना होगा। इस दौरान उनके साथ आरसीएमएस के राष्ट्रीय सचिव सह इंटक नेता शेख वकील अहमद सहित अन्य यूनियन पदाधिकारी भी मौजुद थे।

खलारी, मो मुमताज़

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow