20210214 151851

राष्ट्रीय युवा शक्ति ने पुलवामा में शहीद हुए जवानों को उपवास रख दी श्रद्धांजलि.

राँची : आज ही के दिन कश्मीर के पुलवामा घाटी में सीआरपीएफ के 43 जवान आतंकी हमले में शहीद हो गए थे। एक तरफ युवा वर्ग वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ राष्ट्रीय युवा शक्ति के सदस्य शहीद हुए 43 जवानों के सम्मान में उपवास पर बैठ श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

राष्ट्रीय युवा शक्ति के केंद्रीय अध्यक्ष उत्तम यादव के नेतृत्व में शहीद हुए जवानों के सम्मान में उपवास कार्यक्रम परमवीर चक्र विजेता अल्बर्ट एक्का चौक के समक्ष किया जा रहा है। इस दौरान उत्तम यादव ने देशवासियों से पुलवामा में शहीद हुए वीर जवानों की शहादत को ना भूलने की अपील करते हुए कहा है की आज प्यार का दिवस नहीं बलिदान दिवस मनाते हुए पुलवामा में शहीद हुए वीर जवानों को सच्ची श्रद्धांजलि दें। साथ ही आज इसको लेकर देर शाम हजारों दीप जलाकर शहीद जवानों को नमन भी किया जाएगा।

Share via
Share via