सिमडेगा पुलिस ने पुलवामा हमले मे शहीदों को दी श्रद्धांजली.

सिमडेगा पुलिस ने पुलवामा हमले मे शहीदों को दी श्रद्धांजली.

Share
Link copied

सिमडेगा : पुलवामा हमले की दुसरी बरसी पर वीर शहीद विजय सोरेंग को सिमडेगा पुलिस केंद्र में पुलिस परिवार के द्वारा श्रद्धांजली दी गई। पुलिस कप्तान डाॅ शम्स तब्रेज के नेतृत्व में पुलिस परिवार के पदाधिकारियों और जवानों ने पुलवामा हमले में शहीद वीर विजय सोरेंग की शहादत पर दो मिनट का मौन धारण कर आत्मा शांति की प्रार्थना कर नमन किया। पुलिस जवान व पदाधिकारियों ने वीर शहीद विजय सोरेंग की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए सलामी दी।

पुलिस कप्तान ने कहा कि वीर शहीद विजय का सिमडेगा से बहुत गहरा नाता रहा है। आज सिमडेगा पुलिस उनकी शहादत पर उन्होंने नमन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करती है। उन्होंने कहा कि शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले वतन पे मरने वालों का यही हर वक्त निशां होगा। मौके पर डीएसपी मुख्यालय सहदेव साव, एसडीपीओ राजकिशोर, सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दयानंद कुमार, सार्जेंट मेजर सहित कई पदाधिकारी और पुलिस के जवान मौजुद रहे।

सिमडेगा, शम्भू कुमार सिंह

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow