चोर गिरोह के दस सदस्यों को पुलिस नें किया गिरफ्तार.

चोर गिरोह के दस सदस्यों को पुलिस नें किया गिरफ्तार.

Share
Link copied

खलारी : खलारी पुलिस ने क्षेत्र में लगातार आठ माह से दुकानों तथा घरो में चोरी की घटना को अंजाम दे रहे चोर गिरोह के दस सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है। खलारी डीएसपी मनोज कुमार के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल के द्वारा कुल दस अभियुक्तों को खलारी एवं मैक्लुस्कीगंज थाना के विभिन्न जगहों से गिरफतार किया गया है। जो कि खलारी क्षेत्र में घटित 13 चोरी के काण्डों में शामिल है।

इनके पास से पुलिस ने एलईडी टीवी, सोना, पीतल, चांदी के सामान, मोबाइल फोन, मोटरसाईकिल सहित अन्य चोरी का सामान एवं नगद दस हजार रूपये बरामद किया है। विशेष छापामारी दल में खलारी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अहमद अली, पु.अ.नि. राकेष कुमार सिंह, पु.अ.नि. अनिल कुमार पंडित, स.अ.नि. गंगा प्रसाद यादव, स.अ.नि. सहदेव महतो, स.अ.नि. कमोद कुमार सिंह के अलावा अन्य शामिल थे।

खलारी, मो मुमताज़

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow