20210220 201931

मजदूरो नें बन्द कराया कोयला ढुलाई.

खलाली : सीसीएल पिपरवार क्षेत्र के न्यूमंगरदाहा ट्रांसपोर्टिंग रोड मे सड़क दुर्धटना में घायल हुए 48 वर्षीय डम्पर चालक बिरसा उंराव की मौत ईलाज के दौरान हो गई। घटना की सूचना पाकर खलारी जिला परिषद सदस्य अब्दुल्ला अंसारीं के नेतृत्व में सैकड़ो मजदूर सड़क पर उतर कर विरोध प्रदर्शन किया और मृतक के आश्रित को मुआवजा देने की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। सड़क जाम होने के कारण अशोका से आरसीएम साईडिंग तक होने वाली कोयला ढुलाई का कार्य ठप हो गया,जिससे वाहनों की लंबी कतार सड़क किनारे लग गई।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस संबंध मे जिप सदस्य अब्दुल्लाह अंसारी ने बताया कि 17 फरवरी की रात उड़ते धुल गर्द के कारण दो हाईवा डम्पर मे टक्कर हो गया था,जिसमे सैनिक कम्पनी मे काम करने वाले मजदूर बिरसा उंराव डम्पर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया था।रांची के एक अस्पताल में 19 फरवरी की रात ईलाज के अभाव मे उसकी मौत हो गई।उन्होंने कहा कि घटना के बाद सैनिक कम्पनी एवं स्थानीय सीसीएल के कोई भी अधिकारी घायल मजदूर को देखने तक नही आया।उन्होंने कहा कि यदि समय पर उसका बेहतर उपचार किया जाता तो मजदूर की जान बच जाती।

घटना के बाद मजदूरो में काफी आक्रोश है।जिप सदस्य ने कहा कि घटना का मुख्य कारण धुल गर्द है,अशोका से होने वाले कोयला ढुलाई में प्रदुषण और धुल गर्द से डम्पर चालक और खलासी के अलावे स्थानीय ग्रामीण काफी परेशान है,यदि कम्पनी द्वारा इस मार्ग पर नियमित पानी छिड़काव किया जाता तो घटना नही होती। मौके पर जिप सदस्य अब्दुल्ला अंसारी,सुनील सिंह,सलामत अंसारी, सफीक अंसारी,मुसलिम अंसारी,शिबु भुईयां, मनोज कुमार महतो, सिकन्दर कुमार,पुनीत सिहं,पृथ्वी चौहान,बिनोद प्रसाद सिंह,परमेश्वर यादव, प्रितम राम,सत्येन्द इत्यादि लोग उपस्थित थे।

खलारी, मो मुमताज़

Share via
Share via