राम मंदिर निर्माण हेतु कीर्तन करते हुए समर्पण राशि एकत्रित किया गया.
राँची : राम मंदिर निर्माण हेतु समर्पण राशि एकत्र करने के लिए राधा कृष्ण मंदिर प्रबंधक कमेटी के सहयोग से आज श्री कृष्ण नगर कॉलोनी के सभी लोगों ने भजन मंडली के रूप में श्री सुभाष मिड्ढा जी की गली से होते हुए श्री मुकेश बजाज जी के गली तक कीर्तन करते हुए समर्पण राशि एकत्रित किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!यह कार्यक्रम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं विश्व हिंदू परिषद के बैनर तले जिसके हमारे गुरु गोविंद सिंह नगर के प्रभारी बहावलपुरी पंजाबी समाज के मुख्य संरक्षक डॉक्टर सतीश मिढ़ा जी, गुरु गोविंद सिंह नगर के अभियान प्रमुख सुजीत सिंह जी, भारतीय जनता पार्टी रांची महानगर के पूर्व उपाध्यक्ष एवं समाजसेवी श्री हरविंदर सिंह बेदी जी एवं भारतीय जनता पार्टी रांची महानगर के पूर्व महामंत्री एवं समाजसेवी श्री नंदकिशोर अरोड़ा जी के नेतृत्व में किया गया।
श्री कृष्ण नगर कॉलोनी के सभी सदस्यों ने सुबह 7:30 से 10:00 बजे तक इस कार्यक्रम में शामिल होकर , राम मंदिर निर्माण के लिए समर्पण राशि एकत्रित कर सेवा प्रदान की। विशेष धन्यवाद हमारे लोकप्रिय विधायक श्री सी पी सिंह जी एवं वार्ड पार्षद अशोक यादव जी का जिन्होंने भव्य राम मंदिर निर्माण हेतु समर्पण राशि एकत्रित करने में अपना भी योगदान दिया।

















