पर्यटकों के लिए खुला ताजमहल

Share
Link copied

दृष्टि ब्यूरो,

कोरोना महामारी के दौरान पर्यटकों के लिए बंद ताजमहल आज से फिर खोला जायेगा, 188 दिन बाद ताजमहल फिर से खोला जा रहा है. मोहब्बत का प्रतीक कहे जाने वाले ताजमहल का दीदार आज से पर्यटक कर पाएंगे. ताजमहल में एंट्री के दौरान पर्यटकों को मास्क के साथ सोशल डिस्टेंसिंग सहित अन्य नियमों का पालन करना होगा. दरअसल, कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग ने ताजमहल को 17 मार्च से बंद कर दिया था.

ताज भ्रमण पर आने वाले सैलानियों को संक्रमण का खतरा ना हो, इसके लिए ताजमहल में नई व्यवस्था भी बनाई गई है. इस व्यवस्था के तहत अब ताजमहल में 1 दिन में 5000 सैलानियों को ही प्रवेश दिया जाएगा. इसके लिए दो शिफ्ट बनाई गई है. पहली शिफ्ट में ढाई हजार सैलानियों को प्रवेश दिया जाएगा. जबकि शेष ढाई हजार सैलानियों को दूसरी शिफ्ट में ताजमहल के अंदर प्रवेश मिलेगा. सभी भुगतान डिजिटल पैमेंट से करने होंगे.

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow