सेना बहाली के सफल आयोजन को लेकर हुई बैठक.

सेना बहाली के सफल आयोजन को लेकर हुई बैठक.

Share
Link copied

राँची : रांची के मोरहाबादी मैदान में दिनांक 10 मार्च से 30 मार्च 2021 तक प्रस्तावित सेना बहाली के सफल आयोजन को लेकर आज दिनांक 02 मार्च 2021 को सेना एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों के साथ समन्वय बैठक आयोजित की गयी। समाहरणालय ब्लाॅक ए स्थित कमरा संख्या 207 में अपर जिला दण्डाधिकारी विधि-व्यवस्था रांची श्री लोकेश मिश्रा की अध्यक्षता में आयोेजित बैठक में निदेशक सेना भर्ती कर्नल आईएस पटियाल, सहायक भर्ती पदाधिकारी, सूबेदार एस एस चैहान, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला नजारत उपसमाहत्र्ता, प्रभारी पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमण्डल गोंदा रांची, कार्यपालक विद्युत अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमण्डल एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

बैठक के दौरान निदेशक, सेना भर्ती, कर्नल आईएस पटियाल ने पीपीटी के माध्यम से सेना बहाली की प्रक्रिया की जानकारी देते हुए आयोजन स्थल पर जिला प्रशासन द्वारा की जानेवाली व्यवस्था से संबंधित विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने पंडाल निर्माण, बिजली व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, अग्निशमन, रैली के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मजिस्टेªट की प्रतिनियुक्ति आदि को लेकर विचार विमर्श किया। अपर जिला दंडाधिकारी विधि-व्यवस्था, रांची श्री लोकेश मिश्रा ने आवश्यक व्यवस्थाओं की सूची बनाकर संबंधित एजेंसी से समन्वय स्थापित कर कार्य कराने का निदेश जिला नजारत उप समाहत्र्ता को दिया। मजिस्टेªट की नियुक्ति को लेकर भी उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निदेश दिये।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow